फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आशा वर्कर कमीशन के लिए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर भेज रहीं मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने मंगलवार को शहर के यशोदा चौराहे के नजदीक संचालित यूनिक अल्ट्रासाउंड एंड एक्सरे सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान वह डॉक्टर नहीं मिला जिसके नाम से पंजीकरण हैं। जबकि 13 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होने की पुष्टि रजिस्टर से हुई। 11 मरीजों की तो रिपोर्ट तक तैयार हो गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने जब डाॅक्टर की उपस्थिति को लेकर सवाल किए तो संचालक जवाब नहीं दे सके। इसके चलते सील की कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डॉक्टर के नाम से पंजीकरण होने का दावा संचालक ने किया, लेकिन अल्ट्रासाउंड कोई बिना डिग्री का व्यक्ति करता है। यही सूचना मिली थी लेकिन अल्ट्रासाउंड करने वाला किसी तरह चकमा देकर निकल गया। संचालक पंजीकरण के दस्तावेज भी नहीं दिखा सके हैं इसलिए सील की कार्रवाई कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ने जब रजिस्टर की छानबीन की तो 30 आशा वर्कर के नाम और नंबर मिले। एक नंबर पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कॉल लगाई और मरीज बनकर बात की। आशा वर्कर ने यूनिक अल्ट्रासाउंड एंड एक्स रे सेंटर में ही अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। रजिस्टर में मरीजों से प्राप्त धनराशि 600 रुपये दर्ज थी। मरीज यदि किसी डाॅक्टर के द्वारा रेफर है तो उसके आगे राशि 100, 200, 300, 350 रुपये अंकित किए गए।
विज्ञापन

00000000
जिला अस्पताल में होते हैं अल्ट्रासाउंड फिर भी आशा वर्कर निजी सेंटर का दे रहीं सुझाव
संभल। जिला अस्पताल में हर दिन 30 से 35 अल्ट्रासाउंड होते हैं। इसके बाद भी आशा वर्कर कमीशन पाने के लालच में निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर मरीजों को भेज रही हैं। इसका राज अल्ट्रासाउंड सेंटर से मिली डायरी से खुला है। अब इसकी विभागीय जांच होती है या नहीं। यह अलग सवाल है। फिलहाल यह स्पष्ट हो गया है कि कमीशन के लिए मरीजों को सुझाव दिया जाता है। जिन मरीजों के नाम रजिस्टर में मिले हैं उसमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सेंटर का करीब एक महीने पहले निरीक्षण किया था। तब भी मौके पर कोई डाॅक्टर नहीं मिले थे लेकिन कोई अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ था तो चेतावनी दी गई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें