फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद-संभल मार्ग पर डेढ़ घंटे लगाया जाम 

Wed, 07 Sep 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
जाम
विज्ञापन
आशा बहू कल्याण समिति के बैनर तले मंगलवार की दोपहर असमोली, पवांसा व संभल ब्लाक की आशा बहुओं ने प्रोत्साहन राशि के भुगतान में कमीशन लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन


 
किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से गुस्साई आशा बहुओं ने मुरादाबाद-संभल मार्ग पर दोपहर करीब ढाई बजे जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी होने पर एसडीएम अखिलेश यादव और सीओ अफसर अब्बास जैदी ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित आशा बहुओं को समझाया। 
उप जिलाधिकारी ने  मुख्य चिकित्साधिकारी को बुलाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। आधा घंटे में जाम खुल गया। इसके बाद भी जब चार बजे तक मुख्य चिकित्साधिकारी नहीं पहुंचे तो उन्होंने फिर से जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें