फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन शो में चमकी सरायतरीन की ज्वेलरी

Fri, 22 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
ग्रेटर नोयडा में आयोजित इंडियन फैशन ज्वेलरी मार्ट में सरायतरीन की ज्वेलरी देखतीं विदेशी महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में चल रहे इंडियन फैशन ज्वेलरी के बड़े शो में सरायतरीन जैसी छोटी सी उपनगरी की ज्वेलरी भी चमक गई है। शो के पहले दिन सरायतरीन की ज्वेवरी देखने के लिए अमेरिका, ब्रिेटेन समेत कई छोटे बड़े देशों के बड़े खरीदार पहुंचे। उन्होंने सरायतरीन की ज्वेलरी को देेखा। काफी पसंद किया। इसे लेकर निर्यातक उत्साहित हैं, उन्हें नए आर्डर मिलने की उम्मीद जगी है।    
विज्ञापन


सरायतरीन में मेटल बेस पर हड्डी और सींग की सजावट से तैयार फैशन ज्वेलरी को तैयार किया जाता है। यह यहां की परंपरागत फैशन ज्वेलरी है लेकिन अब इसमें कुछ नए प्रयोग भी जुड़ चुके हैं। नए डिजाइनों और प्रयोगों के साथ सरायतरीन के निर्माता इंडियन फैशन ज्वेलरी शो में शामिल हुए हैं।

यह शो 21 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगा। शो के पहले दिन गुरुवार को विदेशी खरीदारों की भीड़ रही। इससे लेकर सरायतरीन के लोग उत्साहित हैं।

मैं इंडियन फैशन ज्वेलरी शो में अपनी कंपनी के 10,000 डिजाइनोंके साथ आया हूं। पहले दिन स्पेन और श्री लंका के खरीदारों ने उत्साह दिखाया है। हमें कई नए बायर्स से आर्डर मिलने की उम्मीद है।   कमल कौशल वार्ष्णेय, निर्यातक।
विज्ञापन


मैं 2,500 नए डिजाइन के साथ एक्सपो मार्ट में हूं। यहां हमारे स्टाल पर विभिन्न देशों के लोगों भ्रमण किया। टर्की और स्पेन के खरीदारों ने ज्यादा रुचि दिखाई है। सुहेल परवेज, निर्यातक।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें