फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित संपत्ति को लेकर दो पक्षों के बीच नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा चौक में गुरुवार की सुबह में विवादित संपत्ति को लेकर दो पक्षों में हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। संपत्ति पर दोनों पक्ष अपना-अपना कब्जा होने का दावा करने लगे। तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जिन्होंने जांच पड़ताल की है। संपत्ति को लेकर विवाद कोर्ट में विचाराधीन है और न्यायालय ने यथास्थिति के आदेश दे रखे हैं। फिर भी संपत्ति पर बनी दुकान को खोला गया, जिसे फिलहाल बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र में स्थित नखासा चौक में एक संपत्ति है। इस संपत्ति के परिसर में दुकान बनी हुई है। गुरूवार को इसी दुकान को खोल लिया गया था, इसकी जानकारी अन्य लोगों को हुई तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह भी पहुंच गए। जिसने दुकान खोली उस महिला का कहना था कि यह जमीन हमारी है, जबकि अन्य दूसरे लोगों का कहना था कि यह संपत्ति वक्फ की है। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने जांच में पाया कि यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है और यथास्थिति के आदेश हैं, जिस पर खोली गई दुकान पर ताला लगवा दिया गया है और दोनों पक्षों से अपने-अपने साक्ष्य सहित अभिलेख प्रशासन को दिखाने को कहा गया है, ताकि आगे की कोई कार्रवाई हो सकें।
विवादित संपत्ति को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ था, जिस पर मौके पर गए थे। पता यह चला है कि संपत्ति को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है और यथास्थिति के आदेश हैं। जिस पर प्रशासन ने यथास्थिति को ही बरकरार रखने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें