फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति धर्म पर नहीं आर्थिक आधार पर हो आरक्षणः राजराजेश्वराश्रम

Fri, 18 Mar 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
राजराजेश्वराश्रम महाराज
विज्ञापन
शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की आरक्षण संबंधी सोच का अनुपालन नहीं हो रहा है। उनका अनुपालन देश के हर राजनीतिक दल का कर्तव्य है, लेकिन आरक्षण जाति-धर्म के आधार पर न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए।
विज्ञापन


हरिद्वार से दिल्ली जाते समय चंदौसी के कान्हा विहार में ठहरे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि आरक्षण को लेकर देश में आंदोलन व बहस चल रही है।

इसका निराकरण बाबा साहेब की देखरेख में बने संविधान में ही निहित है। जबकि सभी राजनीतिक दलों का यह कर्तव्य भी है। डा. अंबेडकर का देश की  हिंदू एकता उन्नयन में महत्वपूर्ण अवदान रहा है। आरक्षण का आधार जातीय न होकर आर्थिक होना चाहिए। विडंबना यह है कि आरक्षण जैसी अच्छी सोच राजनीतिक  नेताओं के हाथों की गेंद बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें