फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाएगा एंटी फ्यूज सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बिजली विभाग ट्रांसफार्मरों पर एंटी फ्यूज सिस्टम लगा रहा है। इस पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। दावा है कि इसके बाद लोगों को फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से होने वाली घंटों की बिजली कटौती से राहत मिलेगी। विभाग को होने वाला नुकसान भी रुकेगा। अभी तक 10 हजार ट्रांसफार्मरों पर फ्यूज सिस्टम लग चुके हैं। शेष ट्रांसफार्मरों पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में करीब 42 हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। जिनके माध्यम से तीनों डिवीजन के 3.50 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। कई बार ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग और शॉर्ट सर्किट की वजह से फुंक जाते हैं। जिससे उपभोक्ताओं को काफी समय तक बिजली संकट से जूझना पड़ता है। खासकर गर्मियों में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंकने और खराब होने की समस्या बढ़ जाती है। इसी समस्या की निजात के लिए अब विभाग ट्रांसफार्मरों पर एंटी फ्यूज सिस्टम लगा रहा है। इस सिस्टम के माध्यम से ट्रांसफार्मर में होने वाले फाल्ट और ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाया जा सकेगा। जिससे लोगों को ट्रांसफार्मर फुंकने से होने वाली घंटों की बिजली कटौती से राहत मिलेगी। करीब तीन करोड़ रुपये इस कार्य पर खर्च होंगे।
विभाग का दावा है कि अभी तक 10 हजार ट्रांसफार्मरों पर एंटी फ्यूज सिस्टम लगे चुके हैं। आगे भी तेजी से कार्य चल रहा है। विभाग का गर्मी के तेजी पकड़ने से पहले ही जिलेभर के ट्रांसफार्मर पर यह फ्यूज लगाने का प्रयास है।
विज्ञापन



-
ऐसे काम करती है डिवाइस
अधिक लोड या शॉर्ट सर्किट होने पर जिस ट्रांसफार्मर पर यह डिवाइस लगी होगी, वह फ्यूज सेल एकदम से ट्रिप हो जाएगा। ट्रिपिंग होने पर फ्यूज का तार जलकर टूट जाएगा, इससे ट्रांसफार्मर तक सप्लाई नहीं पहुंचेगी। इस कारण ट्रांसफार्मर खराब होने से बच जाएगा।
-

ट्रांसफार्मरों पर एंटी फ्यूज सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इससे अगर ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ेगा तो सीधे फ्यूज उड़ जाएगा। इससे ट्रांसफार्मर फुंकने से बच जाएगा। फ्यूज बांधने पर फिर से आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

-विनोद कुमार, एसई संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें