टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी।
- फोटो : टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी।
सरायतरीन। गांव अतरासी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में सोमवार को पवांसा और बहजोई के बीच मैच खेला गया। पवांसा की टीम ने बहजोई को 16 रनों से हरा दिया। पवांसा के तुषार को पर्सन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
सोमवार को हुए मैच में पवांसा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए थे। टीम की ओर से तुषार ने 23 गेंद पर चार छक्के और दो चौके की मदद से टीम के लिए 46 रन की शानदार पारी खेली। जबकि बहजोई टीम के गेंदबाज भूपेंद्र ने तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। बहजोई की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 97 रन बना सकी। जिसमें मनवीर ने 16 गेंद पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 29 रन की पारी खेली। लेकिन टीम जीत नहीं सकी। पवांसा टीम के गेंदबाज तुषार ने तीन ओवर में 19 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा। इस तरह पवांसा ने बहजोई टीम को 16 रन से मैच हरा दिया।
प्राचीन शिव मंदिर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट की कमेटी ने तुषार को 46 रन की पारी और चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया। शिव यादव ने तुषार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विरलेश यादव, संदीप यादव, शिव यादव, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव, हरी बाबू, मनोज यादव, कैलाश यादव, मनु यादव, रोहित कुमार, प्रहलाद सिंह यादव आदि मौजूद रहे।