डा. अंबेडकर का जन्मोत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। चंदौसी में विभन्न आकर्षक झांकियों से सुसज्जित भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर व ग्रामीण अंचलों में कई स्थानों पर जयंती समारोह आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
चंदौसी में डा. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वावधान में शहर में बैंडबाजों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियों वाली शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ विरमा देवी ने किया। शोभायात्रा खुर्जा गेट से शुरू होकर तय मार्गों से होती हुई मालगोदाम रोड पर बाबा साहब की मूर्ति पर संपन्न हुई।
यहां हुई सभा में भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्हें देश का आदर्श कहा। मुख्यवक्ता श्यौराज सिंह बेचैन ने बाबा साहब के जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह बीजू व संचालन नरेंद्र कुमार ने किया।
इस मौके पर चंद्रपाल सिंह, सतीश प्रेमी, मुकेश अजंता, अशोक कुमार, मेवाराम, रामपाल सिंह, भगवत किशोर, कन्हैया लाल, शिवशंकर प्रसाद, ऐदल सिंह, जितेंद्र प्रसाद, सूर्यजीत सिंह, वीरेंद्र राम, मुरारीराम, महेंद्र सिंह, गोपेश, पुष्पा जाटव, गंगासहाय, प्रेमशंकर, महाराम सिंह, दशरथ राम, पवन कुमार यादव मौजूद रहे।
नरौली में भी बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। अन्य ग्रामीण अंचलों में भी शोभायात्राएं निकाली गई। इस मौके पर महेश जाटव, धर्मपाल, महिपाल सिंह, वेदराम मिस्त्री, रामप्रकाश, उपदेश राघव, देवेंद्र कुमार, नरेश कुमार, मुस्तकीम सलमानी आदि रहे।
पतरौआ गांव की शोभायात्रा भी शामिल रही। वहीं दारनी गांव में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी ने किया। रघुराज सिंह यादव, लखनवीर सिंह, अनिरुद्ध कुमार, हरीश आदि रहे। मौलागढ़ अंबेडकर पार्क में भी डा. अंबेडकर युवक संघ की ओर से हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।