फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ के साथ सक्रियता से काम कर रहे हैं सभी कार्यकर्ता : गुलाब देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बताया कि मुरादाबाद में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं, उसी क्रम में सभी कार्यकर्ता एसआईआर का कार्य में सक्रिय हो गए हैं। उनका कहना है कि जो मतदाता एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करने से रह गए हैं, उनको तय समय में पूरा कर लेनी चाहिए। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का समय बढ़ाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता फिर सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

गुलाब देवी ने बताया कि कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और बीएलओ की पूरी मदद एसआईआर की प्रक्रिया को पूरा कराने में कर रहे हैं। ताकि मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट, अनुपस्थित लोगों के वोट काटे जा सकें। राज्यमंत्री ने कहा कि जिले की सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में 15 लाख 70 हजार 306 मतदाता हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर कार्य करने की जिम्मेदारी 1590 बीएलओ को मिली हुई है। इन बीएलओ के साथ सभी दलों के कार्यकर्ता लगे हैं लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। ताकि बीएलओ की मदद हो सके और कोई व्यक्ति वोट से वंचित न रहे।
बताया कि चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में 399331 में से 296498 फार्म दिए जा चुके हैं। जो वोट कम हुए हैं उन की संख्या 102835 है। जो वोट कम हुए हैं यदि किसी कारण वह अपना एसआईआर की प्रक्रिया को पूरा नहीं करा सके थे, उसको कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें