बहजोई। ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर बहजोई को 66 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, अलीगढ़ के खिलाड़ी को तुषार को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
शुक्रवार को बड़ा मैदान पर हुए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अलीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अलीगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं, दूसरी पारी में मैदान पर खेलने उतरी बहजोई की टीम 17.3 ओवर में मात्र 65 रन बनाकर ढेर हो गई। इस प्रकार अलीगढ़ ने बहजोई को 66 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अपनी टीम के लिए 26 रन बनाकर तीन विकेट लेने वाले अलीगढ़ के खिलाड़ी तुषार उर्फ शगुन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
अंपायर राजू गिरि व दीपक जग्गू रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा ने व स्कोरिंग देव शर्मा ने की। आयोजकों में नवदीप बंटी समेत अय्यूब पहलवान आदि का सहयोग रहा। रोमांचक क्रिकेट मैच मुकाबले को देखने के लिए मैदान पर सैकड़ों लोगों की भीड़ रही। एलबी शास्त्री क्लब फाइनल में
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने दो रनों से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई।