फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 51 विद्यार्थी देंगे संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संस्कृत शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा में 51 विद्यार्थी शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस के नेतृत्व में तीन सदस्यीय सचल दल का गठन किया जाएगा। परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। प्रथम पारी सुबह 8.30 से 11.45 बजे और दूसरी पारी दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से संस्कृत विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र- छात्राओं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। संस्कृत बोर्ड परीक्षा प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि इस बार संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक होगा। इसके लिए जुनावई के जनता इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में हाईस्कूल के करीब 18 और इंटरमीडिएट के लगभग 33 छात्र- छात्राएं शामिल होंगे।
परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा से पहले केंद्र पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेंगे। साथ ही बताया कि डीआईओएस की तरफ से आंतरिक सचल दल के गठन, प्रश्नपत्रों के रखरखाव और परीक्षा के दौरान अनुचित साधन व गैरहाजिर परीक्षार्थियों के संबंध में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें