संभल। शहर में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहा। जामा मस्जिद पर पुलिस के साथ आरआरएफ के जवान मुस्तैद दिखाई दिए। इसके अलावा शहर में अन्य स्थानों पर भी सतर्कता दिखाई दी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि शहर में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। एहतियाती तौर पर फोर्स जुमे की नमाज के दौरान तैनात रहती है।
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए 24 नवंबर के बवाल के बाद से लगातार शहर में जुमे की नमाज के दौरान सतर्कता रहती है। जामा मस्जिद के नजदीक बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी की छत पर भी फोर्स को निगरानी के लिए लगाया जाता है। इसके अलावा जामा मस्जिद के आसपास भारी फोर्स को तैनात किया जाता है। एसपी का कहना है बवाल के बाद से यह सतर्कता बढ़ाई गई है। सोशल मीडिया पर भी बवाल के बाद से लगातार निगरानी है। यदि किसी ने भड़काऊ पोस्ट वायरल किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी पोस्ट शेयर करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसकी निगरानी के लिए अलग से टीम को लगाया हुआ है।