फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन स्टोर में तापमान बढ़ा तो बज उठेगा अलार्म

Sat, 23 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बच्चों और गर्भवती को लगने वाले वैक्सीन की अब ऑनलाइन निगरानी होगी। वैक्सीन के बेहतर रख-रखाव के लिए कोल्ड चेन प्वाइंट्स पर टैंपरेचर लॉगर लगाए जा रहे हैं। वैक्सीन स्टोर में तापमान कम या ज्यादा होने पर अलार्म बजेगा। विभागीय अधिकारियों के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए अलर्ट संदेश भी जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन के बेहतर रख-रखाव के लिए ईविन (इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क) लागू किया गया है। इसमें जिले भर के 11 कोल्ड चैन प्वाइंट्स पर 25 टैंपरेचर लॉगर लगाए जा रहे हैं। लॉगर लगने के बाद कोई भी अधिकारी कोल्ड चैन प्वाइंट्स के तापमान की ऑनलाइन ही निगरानी कर सकेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमराव सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोल्ड चेन प्वाइंट्स पर तापमान दिन में दो बार मैनुअली जांचा जाता था। कई वैक्सीन प्लस दो डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर और कुछ वैक्सीन प्लस आठ डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर खराब हो जाती थीं।
विज्ञापन


जिला संभल के वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर मुकेश शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था लागू होने से तापमान तय सीमा से कम या ज्यादा होने पर लखनऊ समेत जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व कोल्ड चैन मैकेनिक के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए अलर्ट संदेश दिया जाएगा। 

स्थानीय लेबल पर कोई कार्रवाई न होने पर लॉगर के लिए मंडलीय अधिकारी एडी हेल्थ को संदेश भेजा जाएगा। बताया कि जिले में 11 कोल्ड चेन प्वाइंट्स बनाए गए हैं। इनमें एक मुख्यालय, एक शहरी क्षेत्र संभल व एक चंदौसी तथा सभी आठ ब्लाकों में एक-एक कोल्ड चेन प्वाइंट्स बने हैं।

इन सभी कोल्ड चेन प्वाइंट्स पर कुल 25 टैंपरेचर लॉगर लगाए जा रहे हैं। इनमें मुख्यालय के कोल्ड चैन प्वाइंट्स पर छह टैंपरेचर लॉगर लगाकर शुरूआत की गई है। अगले पांच दिनों में सभी कोल्ड चैन प्वाइंट्स पर शेष सभी टैंपरेचर लॉगर लगा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोल्ड चैन प्वाइंट्स पर तापमान 02 डिग्री सेल्सियस से 08 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए।

लॉगर लगने के बाद सभी कोल्ड चैन प्वाइंट्स पर वैक्सीन का तापमान बार-बार जांचने के बजाए ऑनलाइन ही निगरानी हो सकेगी। किसी भी प्रकार की खराबी आने पर लॉगन संबंधित अधिकारियों को एसएमएस के जरिए सूचित कर देगा, जिससे तत्काल ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।डा. उमराव सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला संभल।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें