फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ वर-वधू पक्ष के मध्य समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। हरियाणा के फरीदाबाद से रविवार की रात थाना बनियाठेर के गांव बनियाखेड़ा की मड़ैया में बरात आई थी। वीडियोग्राफर न होने पर जयमाल के समय घराती-बरातियों में जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने गई थी। मंगलवार शाम पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

गांव बनियाखेड़ा की मड़ैया निवासी किसान की पुत्री की बरात रविवार की रात फरीदाबाद(हरियाणा) के थाना पल्ला चौक से आई थी। बरात पहुंचने घरातियों ने बरातियों की खूब खातिरदारी की थी। शादी में फोटोग्राफर आया था लेकिन वीडियोग्राफर नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जयमाल कार्यक्रम के दौरान दूल्हे का भाई अपने साथियों के साथ वीडियो बना रहा था। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने टिप्पणी की। जिसपर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई थी।
सोमवार को दिन भर समझौते के प्रयास किए गए, मगर कोई बात नहीं बनी। मंगलवार को भी सुबह से ही दोनों पक्षों समझौता कराने के प्रयास किए जा रहे थे। देर शाम पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। बनियाठेर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शाम को दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया। जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। काफी समझाने के बाद दोनों पक्ष वर-वधू के फेरे डालने को राजी हो गए। शादी की रस्में पूरी होने के बाद रात में ही दुल्हन को विदा कर दिया जाएगा। दोनों पक्षों की ओर से लिखित रूप में समझौता ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें