फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडाकोठी सबस्टेशन पर किसानों का प्रदर्शन 

Mon, 13 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकोठी सब स्टेशन की बिजली व्यवस्था चौपट सी हो गई है। इससे 60 गांवों की बत्ती गुल हो गई है। ओवरलोडिंग के कारण बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। किसानों को 24 घंटे में दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे किसानों में रोष है। विरोध में किसानों ने रविवार को टांडाकोठी सब स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। बिजली विभाग के विरोध में नारेबाजी की। शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


टांडाकोठी सब स्टेशन में 27 मार्च को बड़ा फाल्ट हो गया था। तभी से विद्युत आपूर्ति अभी तक पटरी पर नहीं लौटी है। फाल्ट तो ठीक कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद से सब स्टेशन में कुछ न कुछ कमी हो रही है। दो दिन पहले गुमसानी की ओसीबी फुंक गई। इससे 20 गांवों की बत्ती गुल रही। रविवार को दोपहर तक ओसीबी ठीक नहीं हो सकी थी। किसानों ने सबस्टेशन पर जमकर प्रदर्शन किया साथ ही नारेबाजी की।

इस दौरान ग्राम प्रधान धनेश कुमार, कुलदीप, मुनाजिर, मोहम्मद युनुस, रफीक अहमद, रामप्रसाद, पवन कुमार, नरेश, अंकित, टीकम सिंह, मूलचंद्र, सुनील, रविंद्र पाल, मय्यर, कमर आलम आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें