टैक्टर से गिरकर युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चला रहा युवक का भाई ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अल्हैदादपुर चंपु उर्फ चमरपुरा में रविवार को रात करीब नौ बजे हुई घटना में थाना फैजगंजबेहटा क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी अनेकपाल पुत्र सुंदर (35) की मौत हुई है।
बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी अनेकपाल और सतीश पुत्रगण सुंदर सिंह अपने ट्रैक्टर को ठीक कराने के लिए रविवार को चंदौसी आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर से युवक नीचे आ गिरा। गंभीर घायल अनेकपाल और ट्रैक्टर छोड़कर भाई सतीश फरार हो गया। परिजनों ने बताया बताया कि रविवार को ट्रैक्टर ठीक कराने के लिए चार भाई चंदौसी आए थे। दो दिन में ही वापस अपने गांव लौट आए।
सतीश और अनेकपाल ट्रैक्टर के साथ आ रहे थे। हादसे के बाद सतीश घबरा गया और मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई है। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सतीश से पुलिस गांव जाकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।