फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन जुलाई तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें चकों की पत्रावलियों में बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी द्वारा आदेश नहीं करने पर रोष जताया। इसके विरोध में पहली से तीन जुलाई तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को ई-लाइब्रेरी कक्ष में संपन्न बैठक में प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि चकबंदी अधिकारी द्वारा न्यायालय में विधिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं हो रहा और मनमानी करते हुए आदेश किए जा रहे हैं। इससे अधिवक्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि तहसील के न्यायालयों में नामांतरण पत्रावलियों का समय से नामांतरण नहीं हो पा रहा है जिससे हानि हो रही है और वादकारियों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है।
अधिवक्ताओं ने कहा कि कई बार अपनी मांग उठा चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इससे शासनादेश की भी अवहेलना हो रही है। इसी क्रम में न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें