संभल विनियमित क्षेत्र कार्यालय से शहर के मोहल्ला हौज भदे सराय में 40 लोगों के लिए नोटिस जारी किए हैं। इनमें सपा के शहर विधायक इकबाल महमूद के नाम के दो नोटिस भी शामिल हैं। नोटिस में वक्फ की जमीन पर बने दो भवनों के नक्शों को लेकर जवाब मांगा है। वहीं विधायक का दावा है कि उन्हें नोटिस नहीं मिले हैं। यदि मिलते हैं तो उनका जवाब दिया जाएगा। जिन भवनों के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। वह वक्फ की जमीन हैं। जिला प्रशासन बिना नक्शा पास किए अवैध प्लॉटिंग को लेकर गंभीर है।
संभल तहसील क्षेत्र में कई लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए भवन बनाने वाले लोगों से जवाब मांगा है। 21 अप्रैल को हौज भदे सराय में बने 40 भवनों के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इन भवनों में दो भवनों के निर्माण को लेकर नोटिस शहर के सपा विधायक इकबाल महमूद के लिए भी जारी किए गए हैं। विधायक का कहना है कि हौज भदे सराय में वक्फ की संपत्ति है, जिसके वह मुतवल्ली हैं। वक्फ अल औलाद है। जो उनके बुजुर्गों ने वक्फ की थी। उस भूमि में एक जगह बैडमिंटन कोट बनाया है और दूसरी जगह मैरिज हॉल बनाया जा रहा है।
तहसीलदार मनोज कुमार का कहना है कि फिलहाल तो विनियमित क्षेत्र कार्यालय की ओर से 40 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इस नोटिस में पूछा गया है कि जो भवन बना है क्या यह भवन विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास होने के बाद बना था। यदि बना था तो उसका जवाब दिया जाए। तहसीलदार का कहना है कि यदि भवनों का नक्शा पास नहीं मिलेगा तो भवन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अगली की जाएगी।
मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। उस वक्फ का मैं मुतवल्ली हूं। दो भवन बने हैं। उनका नक्शा पास की यदि जानकारी मांगी जाएगी तो जो लोग देखभाल करते हैं। उनके जानकारी की जाएगी।
इकबाल महमूद, सपा, विधायक, संभल
विनियमित क्षेत्र कार्यालय से 40 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब मिलने का इंतजार है। यदि कोई भवन बिना नक्शा पास बना होगा तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार, तहसीलदार, संभल