फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद व बीज की 73 दुकानों पर चेकिंग कर लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। प्रशासनिक व कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से जिले भर की खाद व बीज की दुकानों पर चेकिंग की गई। इस बीच अधिकारियों ने बाजरा व उरद के बीज समेत कीटनाशक के नमूने लिए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले की चंदौसी, संभल व गुन्नौर तहसील में उप जिलाधिकारी व कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से खाद व बीज की दुकानों पर चेकिंग की गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. नरेंद्र प्रताप ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले भर में कुल 73 दुकानों पर चेकिंग कर 36 नमूने लिए गए।
उन्होंने बताया कि तहसील चंदौसी समेत बहजोई में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह के साथ 30 दुकानों पर चेकिंग कर 18 बीज व 9 कीटनाशन के नमूने लिए। वहीं तहसील संभल में उप निदेशक कृषि हीरा सिंह जीना ने 34 व गुन्नौर में 9 दुकानों पर चेकिंग की गई। डीएओ ने बताया कि तीनों तहसीलों में खाद व बीज की अधिकतर दुकानें बंद मिलीं। खुली मिली दुकानों से बीज व कीटनाशक के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें