फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन के फेर में नागरिकों की जेब पर 16.25 लाख का अतिरिक्त भार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका ने अमरोहा के एक ठेकेदार को मकानों पर नंबर प्लेट लगाने का ठेका किया है। पालिका अधिकारियों ने बोर्ड मीटिंग की स्वीकृति के बिना ही नागरिकों पर नंबर प्लेट का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। हैरानी की बात यह है कि पालिका के ठेके पर जिस प्लेट को ठेकेदार 85 रुपये में लगा रहा है, वह प्लेट बाजार में मात्र 20 रुपये में उपलब्ध है और चार रुपये उसकी लगाई का खर्च बताया जा रहा है। पालिका ने नागरिकों से जेब से 16.25 लाख रुपये अतिरिक्त निकालने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

चंदौसी नगर क्षेत्र में करीब 25,000 आवास हैं। नगर पालिका ने तीन माह पहले मकानों पर नंबर प्लेट लगाने का ठेका जारी किया था। ठेकेदार ने 75.40 रुपये प्रति प्लेट की कोटेशन डाली थी। इस पर 12 प्रतिशत जीएसटी के साथ प्लेट की कीमत 85 रुपये निर्धारित किये हैं। ठेकेदार ने आवासों पर प्लेट लगानी शुरू कर दी है। इसकी लंबाई 12 सेंटीमीटर और चौड़ाई सात सेंटीमीटर है। यह प्लेट कच्ची एल्यूमिनियम (निचले दर्ज की एल्यूमिनियम) की प्लेट है। बाजार में लोहा व एल्यूमिनियम ढलाई का काम करने वाले कारीगर ने बताया कि यह प्लेट वह करीब 20 रुपये में तैयार करके दे देगा। बताया कि प्रति प्लेट करीब चार रुपये लगाने का खर्च आएगा। इस तरह से अब एक प्लेट पर करीब 61 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं। 25,000 आवासों पर प्लेट लगने के बाद अतिरिक्त कमीशन की राशि करीब 16.25 लाख रुपये बनती है। यह अतिरिक्त बोझ पालिका के अधिकारियों ने नागरिकों पर डाला है।
यह लिखा है प्लेट पर:
दोयम दर्जे की एल्यूमिनियम प्लेट के ऊपर नगर पालिका परिषद चंदौसी संभल, मोहल्ला, यूआईडी नंबर, नगर के विकास में सहयोगी बनें, लिखा है। इस प्लेट पर मोहल्ले के नाम व यूआईडी नंबर मार्कर से लिखा जा रहा है। जो गीला हाथ लगाने पर मिट जाता है।
विज्ञापन

बोर्ड की स्वीकृति के बिना नागरिकों वसूली हो रही
सभासद धारा सिंह, नईम अहमद, सरोज देवी, विमल चौधरी ने बताया कि नगर पालिका शहर के नागरिकों से हाउस टैक्स और वाटर टैक्स वसूल रही है। मकान पर प्लेट लगाने का नागरिकों का स्वयं का कोई लाभ नहीं है। पालिका को स्वयं यह खर्च वहन करना चाहिए। मकानों पर नंबर प्लेट लगाने संबंधी कोई भी प्रस्ताव बोर्ड मीटिंग में नहीं रखा गया है। यह नागरिकों से अतिरिक्त वसूली है।
बोलीं पालिकाध्यक्ष, ईओ साहब देंगे जानकारी
मकान पर मोहल्ले के नाम व नंबर की प्लेट लगाने का काम चल रहा है। प्लेट कितने हैं, इसकी जानकारी ईओ साहब देंगे। मामला पुराना है, कई अन्य कार्य भी कराये जा रहे हैं।
इंदूरानी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चंदौसी।
एपिक कोड के साथ मकान पर नंबर प्लेट लगाने का शासनादेश है। इसी के तहत ठेका जारी किया गया था। प्लेट पर 13 अंकों का एपिक कोड भी लगाया जाना था। यदि ठेकेदार ने प्लेट पर एपिक कोड अंकित नहीं कराया है, तो गलत है। वह इसकी जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

राजकुमार, ईओ नगर पालिका चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें