फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई में चोरी की बिजली से चलते मिले एसी व कूलर

Tue, 06 May 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। चितौरा रोड समेत गांव बमनेटा व बिसारू में चोरी की बिजली से धड़ल्ले से एसी कूलर चलने के मामले सामने आए। इस पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने सख्ती करते हुए 25 घरों में सघन चेकिंग की। इनमें 11 लोगों के घरों में चोरी से बिजली का प्रयोग होता मिला। इसके तहत इन लोगों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, बकाया के चलते 14 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

एसडीओ, बहजोई अखिलेश कुमार ने बताया कि नगर व ग्रामीण अंचलों में रात के समय चोरी की बिजली से एसी व कूलर समेत अन्य विद्युत उपकरणों को चलाए जाने की शिकायत मिल रहीं थीं। इस पर सोमवार को तड़के उन्होंने अन्य विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर चितौरा रोड समेत गांव बमनेटा व बिसारू में चेकिंग की गई। इसमें सामने आया चितौरा रोड पर ही रात के समय कटिया डालकर एसी व कूलर आदि विद्युत उपकरण चलाए जा रहे थे।
एसडीओ ने बताया कि तीनों स्थानों के कुल 25 घरों में चेकिंग की गई, तो सामने आया कि 11 घरों में एलटी लाइन से कटिया डालकर एसी, कूलर व दूसरे उपकरण चलाए जा रहे हैं। इसके चलते इन 11 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने के आरोप में विद्युत निगम के थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, 14 घरों में 2 लाख 41 हजार रुपये की धनराशि बकाया होने के कारण इनके विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। टीम में जेई नरेंद्र सिंह समेत टीजी दिलीप कुमार यादव व दीपक समेत संविदाकर्मी दीनदयाल, मूलचंद व नरेश आदि विद्युतकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि दिन व दिन बढ़ रहे लाइन लॉस को कम करने व उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराए जाने के लिए विद्युत निगम की ओर से यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें