फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले: कांवड़ यात्रा से चिढ़ते हैं अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी, CM योगी से की ये अपील

Thu, 18 Jul 2024 09:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों की आईडी देखनी चाहिए। ऐसा करना गलत नहीं है। 
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी कांवड़ यात्रा से चिढ़ते हैं। इसलिए गलत बयानबाजी करते हैं। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का।

विज्ञापन

गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों की आईडी देखनी चाहिए। ऐसा करना गलत नहीं है। आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी कांवड़ यात्रा से चिढ़ते हैं। इसलिए इस व्यव्यवस्था को कोस रहे हैं। 

आचार्य ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराया जाना चाहिए। कहीं कोई दिक्कत शिव भक्तों को नहीं होनी चाहिए। शहीद हो रहे जवानों के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्जिकल स्ट्राइक की तरह फिर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। 
विज्ञापन

आगे कहा कि हमारे जवानों का हौंसला बहुत है। वह दिन दूर नहीं जब भारत का झंडा पाकिस्तान पर फहराया जाएगा। हाथरस भगदड़ कांड को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि बेकसूर लोगों की अकाल मृत्यु की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस-प्रशासन, आयोजक और अन्य जिम्मेदारों की है। भोलेबाबा की भी आलोचना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें