कोतवाली क्षेत्र के घटलेश्वर गेट पर रविवार की सुबह दो भाइयों का अपने तीसरे भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। इसके बाद समझौते के प्रयास शुरू हो गए थे। आरोप है कि शाम को पुलिस मोहल्ले घटलेश्वर गेट पहुंची और एक पक्ष की समोसे की दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। जबकि पुलिस सामान फेंके जाने की बात से इनकार कर रही है।
घटलेश्वर गेट निवासी नानक सैनी का अपने दो सगे भाइयों से रविवार की सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। इसके बाद आसपास के लोगों ने मिलकर दोनों पक्षों में समझौते कराने के प्रयास शुरू कर दिए। आरोप है कि पुलिस शाम को घटलेश्वर गेट पहुंची तो नानक सैनी की समोसे की दुकान का सामान बाहर फेंक दिया।
प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हंगामे की सूचना पर घटलेश्वर गेट पर पहुंची थी। वहां लोगों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। जिसे पुलिस शांत कराने गई थी। दुकान का सामान फेंके जाने का आरोप बेबुनियाद है।