संभल। साल दर साल घट रही हरियाली की भरपाई के लिए बारिश से ठीक पहले पौधरोपण अभियान चलाकर पौधे रोपित किए जाते हैं। इस बार पौधरोपण अभियान की निगरानी करने के लिए शासन की ओर से नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
जिले के नोडल अधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा रविवार को संभल पहुंचे। राजकीय महाविद्यालय में उन्होंने पौधे लगाकर अभियान की प्रगति जानी। नोडल अधिकारी ने बताया कि संभल जिले को शासन की ओर से 28.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग के साथ यह पौधे लगाए जाने हैं।
उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। वन विभाग तीन लाख पौधे रोपित करेगा जबकि बाकी बचे पौधों को विभिन्न विभागों द्वारा लगवाया जाएगा। नोडल अधिकारी ने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही यहां बारिश हुई है। इसीलिए यह समय पौधरोपण के लिए अच्छा है। ।