फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर हुई फायरिंग व पथराव में वांछित चल रहे 11 आरोपी जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर और हसनपुर मुंजब्ता में हुए बवाल में वांछित चल रहे 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। दोनों गांवों में पंचायती चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें फायरिंग व पथराव किया गया था।
विज्ञापन

गांव मूसापुर में 20 अप्रैल को पंचायती चुनाव को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें पथराव व फायरिंग की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। इसी क्रम में मंगलवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
24 और 25 अप्रैल को गांव हसनपुर मुंजब्ता में चुनाव को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच विवाद हुआ। दो दिन हुए विवाद के दौरान पथराव फायरिंग की। पुलिस ने दोनों पक्ष के तीस नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि जो आरोपी भागे हुए हैं उनकी तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें