फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा कर चकरोड निकाले जाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ग्रामीण ने जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर चकरोड निकालने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। साथ ही जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव निरयावली निवासी सत्यपाल ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव नाहरपुर व निरयावली की सीमा के नजदीक उनकी जमीन है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने जबरदस्ती जमीन पर कब्जा कर उसमें चकरोड निकाल लिया है। विरोध करने पर मारपीट भी की। ग्रामीण ने जल्द ही पैमाइश करा कर चकरोड को नक्शे के अनुसार निकाले जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें