धनारी। थाना क्षेत्र के भिरावटी निवासी युवक को हत्या के मुकदमे में सजा हुई थी। दो वर्ष पूर्व आरोपी जमानत पर घर आया था। आरोपी 15 दिन पूर्व एक शादी समारोह में अवैध तमंचा हाथ में लेकर लहरा रहा था। घटना की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस की थी। पुलिस ने आरोपी को गांव अर्थल के पास गिरफ्तार किया है।
थाने के एसआई सचिन राठी ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ शनिवार की रात आठ बजे गश्त पर थे। तभी गांव अर्थल के पास एक व्यक्ति युवक घूमता नजर आया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां तलाशी के दौरान युवक के पास से तमंचा बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम धर्मपाल निवासी भिरावटी बताया। पुलिस ने आरोपी की पुरानी हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि आरोपी ने 15 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव भैयापुर में शादी समारोह में तमंचा लहराया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा पुलिस से की गई थी। आरोपी को एक हत्या के मामले में सजा भी हो चुकी है। वह दो वर्ष पहले ही जमानत पर घर आया था।