फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बैंक की कनेक्टिविटी फेल होने खाताधारक हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ग्रामीण बैंक की शाखा जनेटा में लगातार दो दिन से कनेक्टिविटी फेल होने के कारण खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बैंकिंग कार्यों के लिए चक्कर काट रहे हैं। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में परिवर्तित हुए कई माह बीत गए हैं, लेकिन अभी तक बैंक ने ग्राहकों को नई पासबुक व चेकबुक उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन


बैंक का आईएफएससी कोड बदलने से ग्राहकों को नेफ्ट और आरटीजीएस कराने में दिक्कत हो रही है। पासबुक में एंट्री नहीं हो रही है। सोमवार से बैंक में कनेक्टविटी की दिक्कत है। ग्राहक बैंक से मायूस लौट रहे हैं। मंगलवार को भी कनेक्टिविटी बाधित होने से बैंक के कार्य नहीं हो सके और ग्राहकों को बिना बैंकिंग कार्य के ही वापस लौटना पड़ा।
अंतराम, बलागत, घासी, सुरेश चंद्र शर्मा, सामीन, मोहनलाल, रागिब, जाकिर हुसैन, विजेंद्र, अलीम आदि ग्राहकों ने बताया कि वह पिछले कई दिन से बैंक आ रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो रहा है। बैंक में खातों की केवाईसी भी नही हो रही है। इसके लिए मऊ अस्सु, और मझावली में वीसी प्वाइंट पर जाना पड़ रहा है। बैंक से गांव जनेटा के अलावा मोहम्मदंज, अजीमगंज, अलावलपुर, मऊ, फरीदपुर, भाटौर, आदि गांव जुड़े हैं।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक विजय सिंह ने बताया कि सोमवार से बीएसएनएल का नेटवर्क बाधित रहा, जिससे बैंक में कनेक्टविटी नहीं आई, जिससे बैंक का कार्य प्रभावित रहा। मंगलवार को भी सुबह से कनेक्टिविटी नहीं आई, इसलिए ग्राहकों को असुविधा हुई। दोपहर बाद कनेक्टिविटी आने के बाद बैंक में लेनदेन का कार्य हुआ।
विज्ञापन

-

पिछले तीन दिन से बैंक आ रहे हैं लेकिन काम नहीं हो पाया है। आज भी जब बैंक आए तो बताया कि कनेक्टिविटी फेल है।

सुरेश चंद्र शर्मा

...............

मेरा खाता बंद हो गया है जिसको चालू कराने के लिए अजीमगंज से शुक्रवार से आ रहा हूं लेकिन समस्या दूर नहीं हुई है।

अंत राम, निवासी अजीमगंज
...............

मुझे खाते से ईद के खर्च के लिए रुपए निकालने थे लेकिन दो दिन से बैंक से रुपए नही निकल पा रहे हैं।

बलागत अली, निवासी जनेटा
....................

सोमवार से बैंक आ रहे रुपये निकालने के लिए लेकिन भुगतान नहीं हुआ। बैंक ने अभी पास बुक भी नहीं बदली है। पुरानी पासबुक से काम चलाया जा रहा है।

विजेंद्र, निवासी नरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें