फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : आज से पांच केंद्रों पर शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिले में बनाए गए पांच मूल्यांकन केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मूल्यांकन कार्य को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, कंट्रोल रूम से पूरे कार्य की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित हुईं थीं। इनमें हाईस्कूल के लगभग 27,786 और इंटरमीडिएट के करीब 23,646 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए एक हजार से अधिक परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई और एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी में किया जाएगा।
वहीं, हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज संभल, हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई और आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कॉलेज संभल में होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को विभाग की ओर से परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने वाले कोठार की 24 घंटे निगरानी होगी और हर बार कोठार खुलने व बंद होने की जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा और गोपनीयता के विशेष इंतजाम किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें