फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Accident: चालक को झपकी आने पर कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, एक तेज धमाका और भाई-बहन ने तोड़ा दम, चार लोग घायल

Tue, 21 Jun 2022 07:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला (संभल)

सार

दिल्ली से शव लेकर लौटते समय गुन्नौर-नरौरा हाईवे पर काली मंदिर के पास कार चालक को झपकी आने से हादसा हो गया। जिसमें कार चला रहे अश्वनी मेहरा निवासी गांव भ्रमपुर थाना शहर कोतवाली जिला बदायूं और उनकी बहन विंपी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही चार अन्य परिजन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में गुन्नौर-नरौरा हाईवे पर काली मंदिर के नजदीक चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक व उसकी बहन की मौत हो गई है और चार अन्य परिजन घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस व अपनी गाड़ी से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। 

विज्ञापन


बदायूं थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरा निवासी मनोज कुमार बीते कुछ समय से बीमार चल रहा था। जिसका इलाज दिल्ली के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा था। सोमवार की देर रात मनोज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के शव को एंबुलेंस से घर भेज दिया। एंबुलेंस के पीछे दूसरी कार से परिजन भी आ रहे थे।

Trending Videos

कार को मृतक मनोज कुमार का साला अश्वनी मेहरा (48) निवासी गांव भ्रमपुर थाना शहर कोतवाली जिला बदायूं चला रहा था। उनके साथ कार में अश्वनी की बहन विंपी अरोरा (45) पत्नी महज अरोरा निवासी मोहल्ला सुजानपुर थाना आलमबाग लखनऊ, हिमांशु (28) पुत्र महज अरोरा, परी (दस) पुत्री अश्वनी मेहरा, मोनिका शर्मा (25) पत्नी मनोज कुमार, सुरभि पत्नी अश्वनी मेहरा (43) निवासी गांव भ्रमपुर सवार थे।
विज्ञापन

गुन्नौर नरौरा हाईवे पर काली मंदिर के नजदीक पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई। जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चला रहे अश्वनी और उनकी बहन विंपी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। पेड़ से टकराते ही तेज धमाका हुआ, इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। यहां से गुजर रहे राहगीर दौड़कर घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस भी हादसे की सूचना पर आ गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी गुन्नौर भिजवाया। वहां से घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें