फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज प्रकरण को लेकर 'आप' ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज के फाफामऊ में अनुसूचित जाति के परिवार की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद चार लोगों की हत्या के दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर नई तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

रविवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद कासिफ खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के बाद चार लोगों की हत्या होने पर दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। नई तहसील में प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार को सौंपा। जिसमें कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति लोगों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। योगी सरकार में प्रशासन की लापरवाही के चलते प्रयागराज के गांव फाफामऊ में अनुसूचित जाति के दंपती की किशोरी के दुष्कर्म के बाद चारों लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले में दोषियों को फांसी दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान नूर हसन, नफीस, इकबाल, हफीज, वेदाराम, मुसर्रफ, सत्यपाल, महिपाल, बब्लू, अमरपाल, हरिओम, ओमपाल सिंह, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें