फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल के युवक की बरेली जिले में सड़क हादसे के दौरान जान गई

Mon, 26 Aug 2024 02:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल) । हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर उत्तमा निवासी रवि कश्यप (27) की बरेली जिले के थाना आंवला क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। युवक अपने साले सोनू के साथ बाइक से मनौना धाम जा रहा था। हादसा शनिवार की रात करीब दस बजे हुआ है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी शीतल देवी ने बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर फास्टफूड का ठेला लगाता था। शनिवार को पति ने फोन कर बताया था कि वह मनौना धाम जा रहा है। रात में हादसे की सूचना मिली। मृतक की पत्नी ने बताया कि साथ में उसका भाई बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिंहापुर निवासी सोनू भी था जो गंभीर रूप से घायल है। मृतक अपनी पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गया है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक के परिवार पर मुश्किल आ गई है। दिल्ली में रहकर ही परिवार की गुजर हो रही थी। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें