फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल के युवक को ग्रेटर नोएडा में दोस्त ने डंडे से पीटकर मार डाला

Thu, 11 Jul 2024 05:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने सिर पर डंडे से वार कर हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चपतियों की मढ़ैया निवासी जूस विक्रेता शाहरूख (22) की हत्या कर दी। रास्ते पर जा रहे बच्चे को बुलाने पर दोनों में विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चपतियों की मढ़ैया निवासी शाहरुख ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में जूस का स्टाॅल लगता था। थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर में ही वह किराये पर रहता था। उसी मकान में ही सफाई कर्मचारी कर्ण भी किराये पर रहता है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात उसी मकान में शाहरुख और कर्ण शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां से एक बच्चा गुजरा। कर्ण ने शाहरुख से उस बच्चे से पानी मंगाने को कहा। शाहरुख ने बच्चे को बुलाने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कर्ण ने पास में रखे डंडे से शाहरुख के सिर पर वार कर दिया। डंडा लगते ही शाहरुख के सिर से खून बहने लगा। यह देखकर कर्ण मौके से भाग गया। मकान के अन्य लोग घायल शाहरुख को अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदयेश कठेरिया ने बताया शराब पीने के दौरान दो किरायेदारों में विवाद हुआ था। इसमें शाहरुख की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था शाहरुख
गांव चपतियों की मढ़ैया निवासी राहत अली का बेटा शाहरूख छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार में बड़ा होने की वजह से परिवार का खर्च चलाने की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। वह दो वर्ष से ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर में जूस का ठेला लगाकर परिवार का खर्च चलाता था। ग्रेटर नोएडा में बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही परिजन बेहाल हो गए। परिजन रोते-बिलखते रात में ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें