फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। कस्बे के गांव गंगुर्रा निवासी गणेश कुमार (25) पुत्र प्रेमपाल सिंह बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे करीब दरवाजे पर लटके बिजली के तार को हटाते समय करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक दिल्ली में रहकर गोलगप्पे बेचने का काम करता था। परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


गांव गंगुर्रा निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उनका बेटा गणेश कुमार दिल्ली में गोलगप्पे बेचने का काम करता था। बुधवार को गणेश कुमार दिल्ली से घर के लिए लौटा था। बृहस्पतिवार को वह घर के दरवाजे पर लटके बिजली के तार को हाथ से हटा रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उस समय घर के लोग बाहर थे। जब परिवार के लोग घर पर आए, तो वह जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके ऊपर बिजली का केबल पड़ा था। जिसे लोगों ने हटाया। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। गणेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपने पीछे पत्नी सुमन देवी एवं छह माह के बेटे इंद्र मोहन को छोड़ गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बिजली करंट से मौत होने संबंधी थाने में किसी के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें