फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पति की हालत नाजुक

Thu, 22 May 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव जगन्नाथपुर के नजदीक बीते मंगलवार को बाइक सवार दंपती की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई जिसमें जुनावई थाना क्षेत्र के गांव रामनगर टप्पा वैश्य निवासी बाइक सवार दंपती रूम सिंह (50) व पत्नी मंझा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनको गुन्नौर सामुद्रिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों घायलों को प्रथम उपचार देकर अलीगढ़ रेफर कर दिया था, जहां घायल मंझा देवी( 52) की मेडिकल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसका पति रूम सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है
हालांकि मृतक मंझा देवी का बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव का अंतिम संस्कार साधु मडी घाट पर किया गया , वही मृतक महिला के पति रूम सिंह का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतका के पांच बेटे व बेटियां हैं जिनमें बड़ा बेटा अजय सहित चार बेटे बेटियों की शादी हो चुकी है सबसे छोटा बेटा पवन अविवाहित हैं सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें