फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव को जाती महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। एंबुलेंस से गर्भवती को गुन्नौर सीएचसी ले जाते समय धनारी में महिला प्रसव पीड़ा होने लगी। कुछ देर बाद महिला ने नवजात बच्चे को एंबुलेंस में जन्म दिया। इसका बाद महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा-बच्चा की स्वास्थ्य ठीक बताया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी बालू शंकर का मजरा चंदपुरा निवासी महिला गोमवती को प्रसव पीड़ा होने पर पति राजकुमार ने 102 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस पहुंची और गर्भवती महिला गोमवती को गुन्नौर सीएचसी को लेकर चल दी। मगर धनारी हाइवे पर पहुंचने पर महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। तब एंबुलेंस चालक राकेश कुमार ने हाइवे किनारे एंबुलेंस रोक दी। ईएमटी नाजमा एने महिला की सकुशल डिलीवरी कराई। महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस चालक ने जच्चा-बच्चा को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने जच्चा-बच्चा को जांच की। जिसमें दोनों ठीक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें