फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला की शिकायत पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। परिवार के ही लोगों पर जमीन हड़पने के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाते हुए महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के कादराबाद नगलिया गांव की रहने वाली भूरी देवी की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसके पति ओमप्रकाश की एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। एक वर्ष से ससुराल पक्ष के लोग पति के हिस्से की जमीन को जोतते व फसल बोते हुए आ रहे हैं, जबकि उसे अनाज नहीं दिया है। जब अपने हिस्से का अनाज मांगने की कोशिश गई तो ससुराल पक्ष के लोगों दो दिसंबर को उसकी पिटाई की। तहरीर के आधार पुलिस ने कालीचरन, सुभाष, संबोध और विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करई कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


युवती से गाली गलौज करने में तीन पर रिपोर्ट
जुनावई। थाना क्षेत्र के दुबारी कला गांव के रहने वाले साबिर की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि दो दिसंबर की शाम को वह बाहर काम से गया हुआ था। रंजिश के चलते गांव के ही तीन लोग मकान पर चढ़कर आ गए और बेटी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं पीड़ित साबिर की शिकायत पर गांव के रहने वाले मुबीन, महराज,साबिर सहित तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद

भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

धनारी। आर्थल निवासी भाजपा नेता वीरेश यादव ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि हिरौनी निवासी सपा नेता पवन यादव द्वारा दबंगई दिखाते हुए फोन पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई है। यह भी आरोप लगाया है कि पता पूछकर उनके ऊपर बाइक चढ़ाने का प्रयास भी किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें