सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार तड़के चार बजे गांव का ही एक युवक 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायत करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित पिता ने तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम भोजन के बाद परिवार के सभी लोग सो गए थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे गांव का एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। सुबह उठने पर बेटी घर पर नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
मामले की जानकारी मिलने पर जब पीड़ित पक्ष आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचा तो वहां मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे लेकर मारपीट को उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी दी।
सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि मामले में पुष्पेंद्र, गौरव, डालचंद, भूदेव, प्रेमराज, मंगली, विकास, दिनेश चंद्र, प्रकाश और मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव बरौली निवासी सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद