फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। कस्बा में शुक्रवार की दोपहर डाॅ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में बाबा साहब, बुद्ध भगवान, संत रविदास, डॉ. अब्दुल कलाम, ज्योतिबा फुले आदि महापुरुषों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इसमें समानता का संदेश दिखा। शोभायात्रा कस्बा स्थित आंबेडकर पार्क से शुरू होकर संभल चौराहे से निकलते हुए कस्बे के मुख्य बाजार पहुंची। जहां लोगों ने शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की। शाम के समय आंबेडकर पार्क पहुंचकर यह सभा में तब्दील हो गई। यहां डाॅ. भीमराव आंबेडकर के जीवन के बारे में बताया गया। इस दौरान डाॅ.हरीश पाल सिंह, पप्पन कुमार, राजकुमार सिद्धार्थ, वीपी गौतम, धर्मवीर, अखिलेश, शशि गौतम, राजकुमार, रवि कुमार, धारा सिंह, श्याम बाबू, सतवीर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

00000
नूरपुर ततारपुर में गाजेबाजे से निकाली शोभायात्रा
संभल। गांव नूरपुर ततारपुर में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। शोभायात्रा निकाली गई। यह गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। आंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान अमरपाल सिंह, विजनेश कुमार, भारत सिंह, राजेंद्र सिंह, समरपाल, चंद्रकेश, दिनेश, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, देवेंद्र सिंह, रवि कुमार, सतीश, रिंकेश, चंद्रसेन, विपिन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें