फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पिंजरे में बंद जंगली बिल्ली ने 60 घंटे बाद दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। पिंजरे में बंद जंगली बिल्ली की उपचार के दौरान 60 घंटे बाद मौत हो गई। तीन डाॅक्टरों के पैनल ने सोमवार दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया। डीएफओ का कहना है कि मौत का कारण तीन दिन के बाद पता चल पाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो, शनिवार शाम कुतुबपुर मुरथला-भटपुरा संपर्क मार्ग पर तेंदुए का शावक समझकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी। इस पर टीम को भेजा गया। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू करके इसे पकड़ा तो पता चला कि यह जंगली बिल्ली है। किसी जानवर के हमले के कारण जख्मी थी। उसे उपचार के लिए मनोटा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहीं पर उसका उपचार चल रहा था। इस बीच बिल्ली की मौत हो गई।
बिल्ली की मौत की सूचना पशु चिकित्सक ने वन दरोगा मोहित यादव को दी। इस पर वन दरोगा और रेंजर उसमान अली मनोटा पहुंचे। तीन डाॅक्टरों के पैनल ने मृत बिल्ली के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

इसके बाद बिल्ली के शव काे वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने आग में जलाकर नष्ट करवा दिया। डीएफओ प्रीति यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तय होगा कि मौत किस कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें