फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चुनरी के सहारे कुंडे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह कमरे में चुनरी के सहारे कुंडे से 21 वर्षीय युवक का शव लटका मिला है। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी रात में अपनी सास के पास सो गई थी, जबकि युवक अपने कमरे में सोने चला गया था। परिजनों का कहना है कि देर रात तक युवक मोबाइल चलाता रहा। सुबह परिजनों की आंख खुली तो युवक चुनरी के सहारे पंखे के कुंडे से लटका मिला। युवक को कुंडे पर लटका देख परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। चीख पुकार मच गई।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और फंदे से नीचे उतारा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बच्ची को छोड़ गया। परिजनों ने दोपहर बाद बिना किसी पुलिस कार्रवाई शव का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें