फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज से 870 परीक्षक करेंगे 2.31 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए शनिवार से पांच केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में कुछ प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस आए थे। यूपी बोर्ड ने उन प्रश्नों के छात्रों को पूरे अंक देने के निर्देश दिए हैं, ताकि बोर्ड की गलती का छात्रों को नुकसान न हो।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बहजोई में बहजोई इंटर कॉलेज, हीरा देवी तोताराम इंटर कॉलेज, संभल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आचार्य मुक्तेश रईस हकीम सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल व इंटर के सभी विषयों के 870 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में पांच केंद्रों पर 2.31 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। सुबह दस बजे परीक्षकों को अपने केंद्रों पर पहुंचना होगा।
डीआईओएस ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को मूल्यांकन ड्यूटी में लगे परीक्षकों को शुक्रवार तक रिलीव करने के आदेश दिए थे। मूल्यांकन में कोई बहाना नहीं चलेगा। यदि विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों को रिलीव नहीं किया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा रिलीव होने पर परीक्षक केंद्र पर नहीं पहुंचे तो परीक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आउट ऑफ सिलेबस आए प्रश्नों के मिलेंगे पूरे अंक
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते शैक्षिक सत्र 2021-22 में यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए 70 फीसदी पाठ्यक्रम को पढ़ाई में शामिल किया गया था तथा उसी से प्रश्नपत्र बनाने के निर्देश थे। मगर कुछ प्रश्न पत्रों में प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर से आए थे। ऐसे में मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि जो प्रश्न सिलेबस से बाहर से आए हैं, उन प्रश्नों के सभी छात्रों को पूरे अंक दिए जाए।
मूल्यांकन के लिए सभी परीक्षकों को पहले दिन से ही सुबह दस बजे से उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यदि कोई परीक्षक निर्धारित समय पर मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचता है अथवा विद्यालय परीक्षकों को रिलीव नहीं करते हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मनोज आर्य, डीआईओएस संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें