संभल। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 70 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 946 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है लेकिन स्वस्थ होने वालों की दर भी बढ़ी है।
बुधवार को जिलेभर में 70 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें दो बैंक कर्मचारी, दो पुलिस कर्मी, जिला अस्पताल के एक कर्मचारी व अन्य अलग-अलग इलाके के लोग शामिल हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि जो संक्रमित मरीज मिले हैं। यह मरीज आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रूूनेट जांच के दौरान संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने की दर भी बढ़ी हुई है। पूरी एहतियात बरतने पर संक्रमण से बचा जा सकता है।