संभल। तहसील सभागार में एडीएम प्रदीप वर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को सुनवाई की। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की 44 पहुंची। मात्र पांच ही शिकायतों का निस्तारण हो सका। इन शिकायतों में कब्जे, अवैध निर्माण ठियाबंदी आदि के मामले शामिल रहे।
एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 10 शिकायतें पुलिस विभाग की भी शामिल रहीं। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। मौके पर पुलिस का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। एडीएम ने बताया कि जमीन से जुड़े ऐसे मामले ज्यादा आए जिनके मामले पहले से विचाराधीन है। जिन मामलों को राजस्व विभाग द्वारा निस्तारित किया जा सकता है। उनकी जांच कर निस्तारण के आदेश किए हैं। इस दौरान एसडीएम निधि पटेल और तहसीलदार धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। संवाद