फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खाते में धोखे से रुपये ट्रांसफर होने का झांसा देकर ठग लिए 45 हजार

Tue, 20 May 2025 11:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


बहजोई।
खाते में धोखे से ट्रांसफर होने का झांसा देते हुए 45 हजार रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मोहल्ला पुराना बाजार के गंज निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में कहा है कि 14 मई को शाम करीब छह बजे उसके फोन पर एक अन्जान नंबर से फोन कॉल आई। दूसरी तरफ से बोलने वाले व्यक्ति ने परिचित का हवाला देते हुए उसके खाते में 45 हजार रुपये की धनराशि धोखे से ट्रांसफर होने की बात कही और एक फेक मैसेज भी उसके मोबाइल फोन पर भेज कर उसे झांसे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मैसेज के आधार पर तीन बार में 45 हजार रुपये की रकम उस अन्जान नंबर पर ट्रांसफर कर दी। बाद में खाता चेक किया, तो खाते में रुपये ही नहीं आए थे। इसके बाद उसे अपने साथ ऑनलाइन ठगी होने का अहसास हुआ। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें