बहजोई। विधानसभा चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट में स्थित चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों के कक्ष से 42 नामांकन पत्र लिए गए। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि इससे पहले 21 जनवरी को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 61 नामांकन पर्चे लिए गए थे। अब तक सभी विधानसभाओं क्षेत्रों के लिए 103 नामांकन पर्चे लिए जा चुके हैं।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में बने निर्वाचन अधिकारी कक्ष से विधानसभा क्षेत्र-111 गुन्नौर के लिए 5 नामांकन पत्र लिए गए। वहीं विधानसभा क्षेत्र-33 संभल के लिए आरओ कक्ष से 12 नामांकन पत्र लिए गए। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र-32 असमोली के आरओ कक्ष से 13 नामांकन पत्र लिए गए। वहीं विधानसभा क्षेत्र-31 चंदौसी के लिए आरओ कक्ष से प्रत्याशियों की ओर से 12 नामांकन पर्चे लिए गए।