फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फर्जी दस्तावेजों से हड़प ली 350 बीघा जमीन, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेजों और फर्जी नामों से करीब 350 बीघा सरकारी व निजी भूमि को अवैध रूप से अपने नाम कराने की कोशिश के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील क्षेत्र के ग्राम होतमगढ़ी से जुड़ा है। शिकायतकर्ता सुगढ़पाल की ओर से पुलिस अधीक्षक व तत्कालीन एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा को प्रार्थनापत्र देकर जमीन से संबंधित फर्जीवाड़े के साक्ष्य देते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी।
प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी वसीयत, कूटरचित पट्टे और फर्जी नामों का सहारा लेकर बड़े पैमाने पर जमीन का अवैध आवंटन कराकर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने राजस्व व चकबंदी विभाग के कुछ कर्मचारियों से मिलीभगत कर ऐसे व्यक्तियों के नाम जमीन दर्ज करा दी, जो न तो गांव के निवासी हैं और न ही जिनका उस भूमि से कोई वास्तविक संबंध है। आरोप है कि वर्षों से अवैध खनन और जमीन की ऊंच-नीच कर खेती को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे शिकायतकर्ता को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
मामले में गुन्नौर थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर धर्मपाल, विकास, प्रेमलता, अनुराधा, रश्मि व अन्य अज्ञात के खिलाफ गुन्नौर कोतवाली में धारा विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। इसके साथ ही सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धाराएं भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें