हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। गवां नगर महाबली के जयकारों से गूंज उठा। भक्त केसरिया रंग में रंग गए। शोभा यात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शोभा यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मंदिरों में भजन, कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। गवां-हसनपुर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान रजपुरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे। एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ सुदेश कुमार ने फीता काटकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा गवां स्थित हसनपुर-गवां मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर संभल चौराहा, टंकी मोहल्ला, बबराना स्टैंड, सरस्वती शिशु मंदिर मार्ग, सूरजमुखी इंटर कालेज, पीएनबी बैंक, पुलिस चौकी, हरिबाबा मार्ग से होती हुई होली चौक पर सम्पन्न हुई। श्री राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। युवा डीजे की भक्ति धुनपर नाचते गाते चल रहे थे।