सरकार के द्वारा विद्युत व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने व संविदा कर्मचारियों को मार्च में अनुबंध की सूचना न मिलने पर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। जिससे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था कभी भी चरमरा सकती है। कर्मचारियों ने अपनी मांग पूरी न होने तक हड़ताल की चेतावनी दी है।
कस्बा धनारी के बिजली घर पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष कमल राज कौशल ने कहा कि विभाग का निजीकरण करना सरकार की एक भूल है, जिससे विभाग को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। विद्युत व्यवस्था चरमरा सकती है। कर्मचारी नेता अभिनंदन शर्मा ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का जो अनुमान प्रत्येक वर्ष मार्च में होना होता है वह अभी तक नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर निर्णय लिया है, या तो कोई भी अधिकारी कर्मचारी की जिम्मेदारी लें अगर यह नहीं हुआ तो कर्मचारी काम छोड़ने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर सुनील कुमार, जसवीर सिंह, प्रेमशंकर, सौरव, हरपाल, लाल सिंह ,अजय प्रताप, सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।