फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच की जद में संभल के तीन मदरसे, मांगा हिसाब

Mon, 15 May 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
मुस्लिम मदरसों को मिल रहे अनुदान की जल्द ही जांच पड़ताल शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। संभल जिले में तीन  मदरसे ऐसे हैं जिन्हें सरकार से अनुदान प्राप्त होता है। 
विज्ञापन


इन मदरसों से निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं मांगी जा रही हंै ताकि यह चेक जा सके कि शासन की ओर से दिए गए अनुदान का सदुपयोग हो रहा है या नहीं? इस मामले में तीन सदस्यों की टीम मदरसों में जाएंगी।

टीम में डीआईओएस और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के संग जिलाधिकारी की ओर से नामित प्रतिनिधि भी होगा। तीन सदस्यों की टीम मदरसे में आंकड़ों का भौतिक सत्यपान करेगी। मदरसे की हालत देखेगी। मान्यता संबंधी नियमों का पालन कितना हो रहा है? यह भी देखा जाएगा।    
विज्ञापन

     
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश कुमार यादव ने बताया कि जिले में तीन मदरसे अनुदान पर हैं। इसमें दो संभल के हैं और एक सरायतरीन का है। सरकार की ओर से भेजे गए प्रारूप पर मदरसों से सूचनाएं मांगी गईं हैं। अब मौके पर जाकर जांच की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से 31 मई तक आख्या शासन को भेजी जाएगी।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें